Flag Football & American Football GalleryAction Gallery
Witness the speed, moments, and leadership milestones shaping the gridiron in Bihar.
All Gridiron Moments
7 photos • Tap photo to expand7 photos in collection • Click any photo to view full-size

माननीय खेल मंत्री श्रेयसी सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात
बिहार में फ्लैग फुटबॉल के विकास को लेकर माननीय खेल मंत्री से मुलाकात। बिहार की माननीय खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी से Flag & American Football Association of Bihar की ओर से शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस अवसर पर बिहार में फ्लैग फुटबॉल एवं अमेरिकन फुटबॉल के विकास, प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस मुलाकात में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शरण जी, सचिव श्री दिलकुश जी एवं कोषाध्यक्ष श्री सुजीत कुमार शाही जी उपस्थित रहे। माननीय खेल मंत्री जी ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना तथा बिहार में इस खेल के विकास को लेकर अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं सुझाव प्रदान किया। हमारा संकल्प – बिहार में फ्लैग फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना।

प्रेस कवरेज: अंदेखी लाइव (13 नवंबर 2026)
समाचार पत्र 'अंदेखी लाइव' (मंगलवार, 13 नवंबर 2026) का मीडिया कवरेज: 'फ्लैग एवं अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्यों ने की खेल मंत्री से मुलाकात।' पटना में बिहार सरकार की खेल मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सुश्री श्रेयसी सिंह जी से एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मुलाकात और राज्य में जल्द राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी पर विशेष रिपोर्ट।

प्रेस कवरेज: लोकतंत्र आह्वान (13 नवंबर 2026)
समाचार पत्र 'लोकतंत्र आह्वान' (मंगलवार, 13 नवंबर 2026) का मीडिया कवरेज: बिहार सरकार की माननीय खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी से फ्लैग एंड अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार (FAFAB) के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात तथा राज्य में खेल के प्रचार-प्रसार, जिला स्तरीय विस्तार व राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजन पर प्रकाशित समाचार रिपोर्ट।

प्रेस कवरेज: बुलंद बिहार (13 नवंबर 2026)
दैनिक समाचार पत्र 'बुलंद बिहार' (मंगलवार, 13 नवंबर 2026) का मीडिया कवरेज: बिहार सरकार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी से फ्लैग एंड अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार (FAFAB) के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण मुलाकात तथा राज्य भर में खेल विस्तार, प्रतिभा प्रोत्साहन व आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों पर प्रकाशित विशेष रिपोर्ट।

प्रेस कवरेज: नई सोच एक्सप्रेस (13 नवंबर 2026)
दैनिक समाचार पत्र 'नई सोच एक्सप्रेस' (मंगलवार, 13 नवंबर 2026) का मीडिया कवरेज: बिहार सरकार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी से फ्लैग एंड अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार (FAFAB) के पदाधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात तथा राज्य में खेल विस्तार, प्रशिक्षण व राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजन पर प्रकाशित विशेष रिपोर्ट।

माननीय सांसद एवं FAFAB मुख्य संरक्षक श्री कौशलेंद्र कुमार जी से शिष्टाचार मुलाकात
बिहार में फ्लैग फुटबॉल एवं अमेरिकन फुटबॉल के विकास और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल! फ्लैग एंड अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार (FAFAB) के सचिव श्री दिलकुश, कोषाध्यक्ष श्री सुजीत कुमार शाही एवं संयुक्त सचिव श्री आशीष रंजन कुमार ने नालंदा के माननीय सांसद एवं FAFAB के मुख्य संरक्षक (Chief Patron), श्री कौशलेंद्र कुमार जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बिहार में फ्लैग फुटबॉल एवं अमेरिकन फुटबॉल के प्रचार-प्रसार, विकास और अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान राज्य में इस खेल को नई पहचान दिलाने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बिहार में फ्लैग फुटबॉल एवं अमेरिकन फुटबॉल के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा निरंतर प्रयास!

बिहार में फ्लैग फुटबॉल के विकास पर महत्वपूर्ण पहल
बिहार में फ्लैग फुटबॉल को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल! फ्लैग एंड अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार (FAFAB) के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शरण एवं सचिव श्री दिलकुश ने बिहार सरकार के माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर आगामी सीनियर नेशनल फ्लैग फुटबॉल चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रतियोगिता की तैयारियों, आयोजन एवं बिहार में फ्लैग फुटबॉल के विकास और विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। उल्लेखनीय है कि डॉ. संतोष कुमार सुमन जी फ्लैग एंड अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार (FAFAB) के चेयरमैन भी हैं। बिहार में खेल और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा निरंतर प्रयास!